गोहरगंज: गोहरगंज क्षेत्र: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी फरार, पुलिस अधीक्षक ने कहा- गिरफ्तारी जारी
गोहरगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसके खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।