सोनीपत: बिजली निगम कार्यालय में एसई ने कहा- अधिकारी उनके साथ भी कर रहे बदतमीजी, वे लोगों के रात को भी फोन उठाते हैं
सोनीपत शहर के ओल्ड डीसी रोड पर स्थित बिजली निगम के कार्यालय में मंगलवार को वेस्टर्न जोन क्षेत्रवासियों के साथ बिजली निगम के जेई व एसडीओ की हुई बदतमीजी को लेकर एसई जी.आर. तंवर ने कहा ये अधिकारी अपने आपको बड़े समझते हैं। जेई सुखबीर उनके साथ भी बदतमीजी से पेश आते हैं। पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में लग गई है।