सुल्तानपुर: भवानीगढ़ के रैंचा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर, केस दर्ज
भवानीगढ़ के रैंचा गांव निवासी राजकुमार की पत्नी संजू देवी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीते रोज़ गांव के अवनीश शुक्ला,अनूप शुक्ला,अभय सहित आधा दर्जन लोग घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मेरे पति के ऊपर हमला कर दिए।घायल अवस्था में राजकुमार को हम CHC लेकर पहुंचे।जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।