सुल्तानपुर: DM की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में व्यापारी बंधुओं की बैठक आयोजित हुई, चर्चा हुई
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में व्यापारी बंधुओं की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में व्यापारियों द्वारा कहा गया कि विजय नारायण हत्याकांड से संबंधित घटनास्थल के आस-पास के दुकानदारों का जो DVR जमा कराया गया था वह अभी वापस नहीं मिला है।जिसपर DM ने CO सिटी को उचित कार्रवाई पूर्ण कर DVR वापस करने के लिए निर्देशित किया है।