सुल्तानपुर: अमेठी के युवक की सुल्तानपुर में बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
अमेठी जिले के पीपरपुर थानाक्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मोनू कोरी पुत्र अमरनाथ कोरी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि मै अपनी बाइक UP44AP8477 से सुल्तानपुर कुछ काम से आया हुआ था।चाय पीने के लिए मैं जमाल के पास चाय की दुकान पर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया।कुछ देर वापस आया तो बाइक गायब थी।जो बहुत खोजने के बाद भी नहीं मिली।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।