बहरोड़: बहरोड़ पंचायत समिति सदस्य चुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, 93 प्रत्याशियों ने भरे 102 फॉर्म, राजनीतिक सरगर्मियां तेज
Behror, Alwar | Oct 23, 2026 बहरोड़ पंचायत समिति सदस्य (डेलीगेट) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक अंतिम दिन में पहुंच गई है। गुरुवार तक 93 प्रत्याशियों की ओर से कुल 102 नामांकन फॉर्म दाखिल किए जा चुके थे। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त फॉर्मों की जांच की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर