सागर नगर: शहर के फेमस किडजी प्री स्कूल के 10 वर्ष पूरे होने पर रविंद्र भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित
सागर के किड्जी प्री-स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को दोपहर 2 बजे रविंद्र भवन सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर जी लर्न लिमिटेड की एकेडमिक इंचार्ज ट्विंकल साधवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नर्सरी, जूनियर एवं सीनियर कक्षाओं के बच्चों ने रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियां दी।