जमीनी विवाद में न्याय न मिलने से क्षुब्ध परेहटी राम की शिव कुमारी एसपी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गई। मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब दो घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस महकमे में हड़कंप के बाद, सीओ के ठोस आश्वासन पर महिला नीचे उतरी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।