शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने पोल से तार चोरी की 6 घटनाओं का किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 10, 2026 गुरूवार को एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि थाना बाबरी पुलिस ने थानाक्षेत्र में हुई विद्युत पोल से तार आदि की चोरी की कुल 6 घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इन घटनाओं में गोंडा जाफराबाद नई दिल्ली निवासी नदीम, खाई खेडा मुजफ्फरनगर निवासी साजिद और धर्मपुरी उस्मानपुर नई दिल्ली निवासी अब्दुल आहद को गिरफ्तार किया है। 2 टाटा पिकअप व चोरी का सामान बरामद हुआ है।