बड़ौद: बडौद के दशहरा मैदान पर शनिवार शाम 7 बजे हुआ रावण दहन, आतिशबाजी के साथ हुआ कार्यक्रम
आश्विनी शुक्ल दशमी पर शनिवार 12अक्टूबर शनिवार शाम 7 बजे नगर परिषद के समीप स्थित दशहरा मैदान पर असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा रावण दहन के साथ मनाया गया।इस दौरान दशहरा मैदान पर जमकर आतिशबाजी की गई। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी दशहरा मैदान पर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार भंवर सिंह चौहान,थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी, सीएमओ संध्या सरयाम मौजूद रहे