बड़ौद: दशहरा मैदान पर कल 51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार शाम निरीक्षण किया
विजयादशमी के पावन पर्व पर नगर परिषद के समीप स्थित दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा इसको लेकर नगर परिषद द्वारा तैयारीया की जा रही है जो अंतिम चरण में है आज शुक्रवार शाम 6 बजे बडौद तहसीलदार भंवर सिंह चौहान और थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी तथा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी,सीएमओ संध्या सरयाम द्वारा दशहरा मैदान का निरीक्षण किया गया