टाटीझरिया: खैरा में जयकारों के साथ हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, 551 कलशधारियों ने दाहा नदी से भरा जल
खैरा में जयकारों के साथ शुरू हुआ हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, 551 कलशधारियों ने दाहा नदी से भरा जल, भगवामय हुआ क्षेत्र। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में नवनिर्मित हनुमंत मंदिर के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। मंदिर प्रांगण में निर्मित यज्ञशाला से 551 कलशधारियों ने कलश उठाया।