दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र, बोले— जनता को अब चाहिए पारदर्शिता और जवाबदेही
दतिया उपचुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाएं और झूठे वादे नहीं, बल्कि शासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ठोस परिणाम चाहती है।
पटवारी ने अपने पत्र में सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए जवाबदेह और पारदर्शी शासन आवश्यक है।
यहां देखें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पत्र।
#jeetupatwari
#drmohanyadav
#MPCC
#BJPMP