देवास में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेतृत्व में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में फेल एवं सप्लीमेंट्री दिए जाने के विरोध में सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने भोपाल चौराहा से नाहर दरवाजा स्थित के.पी. कॉलेज के सामने तक अर्द्धनग्न होकर भीख मांगते हुए प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिणामों में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। NSUI ने मांग की कि विश्वविद्यालय परिणामों की निष्पक्ष समीक्षा कर प्रभावित विद्यार्थियों को शीघ्र राहत प्रदान करे, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews