तिलहर: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों और आमजन की 10 समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया
दरअसल तिलहर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नायब तहसील को दिया। ज्ञापन देकर उन्होंने बताया कि तिलहर गल्ला मंडी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र नहीं लगे हुए हैं।