धनौरा: गजरौला के गांव खाईखेड़ा निवासी युवक के खाते से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए निकाले, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी लक्ष्य कुमार ने पीएनबी बैंक से पांच लाख रुपए का लोन कराया था। लेकिन उसके ही गांव के रहने वाले प्रदीप ने धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपए का लोन करा लिया, लक्ष्य कुमार ने बताया है कि उसके पास मात्र एक लाख 20 हजार रुपए आए हैं। बाकी पैसे प्रदीप कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने के बाद उसके खाते से निकाले लिए गए हैं।