बैराड़: अबकाश के दिनों में भी खुलेगी मंडी,तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने कृषि उपज मंडी बैराड़ में व्यापारियों की ली बैठक
कृषि उपज मंडी समिति बैराड़ के सभागार में शनिवार दोपहर 2:30 एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैश,मंडी सचिव नरेंद्र जैन,लेखापाल रविन्द्र त्रिवेदी सहित मंडी के व्यापारीगण,हम्माल-तुलावटी मौजूद रहे। बैठक में मंडी सचिव ने उपस्थित लोगों को अवगत कराया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवकाश के दिनो में भी कृषि उपज मंडी खुलेगी।