कैराना: कैराना के गंदराऊ गांव में दंपति पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Sep 11, 2026 गांव मंडावर निवासी फरमान ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि सात सितंबर को गांव गंदराऊ में उसकी बहन सन्नो और जीजा जुल्फान घर पर थे। तभी बहन का देवर सुफियान निवासी गंदराऊ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिस कारण दोनों घायल हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में वांछित चल रहे सुफियान को गिरफ्तार कर लिया।