धर्मशाला के मामले में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को विधानसभा सत्र के बीच शिमला स्थित विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया। सुधीर शर्मा ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया और जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने की बात कही। विपक्ष और सरकार के बीच बयानबाजी जारी है।