सरिया: मुंबई में पोकलेन मशीन के नीचे दबने से युवक की मौत के बाद माहुरी गांव में पहुंचा शव, विधायक ने परिजनों से की मुलाक़ात
Suriya, Giridih | Jan 13, 2025 बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी गांव के प्रवासी मजदूर मंगर महतो के 28 वर्षीय पुत्र प् अजय कुमार महतो की मुंबई में पोकलेन मशीन से दबने से विगत दिनों मौत हो गई थी।जिसका शव को मुंबई से ट्रेन के माध्यम से हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचा जिसके बाद सोमवार की सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर माहुरी पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।