सरिया: सरिया में टोल टैक्स वसूली को लेकर व्यवसायियों ने विधायक से की मुलाकात
सरिया नगरपंचायत में टोल टैक्स को बंद करने को लेकर सरिया के व्यसायियों ने बगोदर वधायक नागेन्द्र महतो के साथ रविवार को शाम चार बजे बैठक कर गिरिडीह नगर निगम के तर्ज पर सरिया नगरपंचायत से भी टोल टैक्स को हटवाने की माँग की ।मामले को लेकर विधायक नागेन्द्र महतो ने गिरिडीह उपायुक्त को मामले से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे बंद करने की माँग किये।