सरिया: मंदरामो पश्चिमी डुमरकोनी के प्रवासी मजदूर की मुंबई में हुई मौत, शव गांव पहुंचा
सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो पश्चिमी पंचायत के डुमरकोनी के प्रवासी मजदूर खुबलाल रविदास के पुत्र मनोज रविदास की बिते दिनों मुम्बई में मौत हो गई।जिसका पार्थिव शरीर मुम्बई से पैतृक गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।सूचना पाकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बुधवार की सुबह साढे 10 बजे मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये।