बारां: बारां के आमजन, समाज सेवक व शिक्षकों ने पीपलोदी पहुंचकर दुखांतिका में पीड़ित परिवारों को प्रदान की आर्थिक सहायता
Baran, Baran | Aug 8, 2025 शिक्षक रविंद्र सिंह मिसाई की अगुवाई में गुरूवार को बारां जिले के आमजन, समाजसेवकों और शिक्षकों के सहयोग से पिपलोदी पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायतार्थ पहल आपणों बारां नाम से मुहिम चलाई। सभी वर्ग विशेष के भामाशाहों के दल ने पिपलोदी पहुंच सात मृतक बालकों के परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की और प्रत्येक मृतक बालक के परिवारजनों को 26000 की राशि सहयोग के रूप में दी।