बारां: अपात्रों की चालाकी नहीं चलेगी, टैक्स-गाड़ी वालों की होगी जांच, 31 अगस्त तक खाद्य सुरक्षा से स्वेच्छा से हटाए नाम
Baran, Baran | Aug 8, 2025 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपात्र लोगों को योजना से बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर अब उन लोगों की जांच होगी, जिनके पास निजी चार पहिया वाहन हैं या जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से अधिक है, फिर भी वे मुफ्त राशन का लाभ ले रहे हैं।रसद विभाग जल्द ही आयकर व परिवहन विभाग से सूची मंगवाएगी।