बारां: रक्षाबंधन पर्व कल है, लेकिन स्टेशन रोड पर राखी की दुकानों पर सन्नाटा, दुकानदार मायूस नजर आए
Baran, Baran | Aug 8, 2025 रक्षाबंधन पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व शुक्रवार को जहां राखी की दुकानों पर भीड होना चाहिए, वहीं राखी की दुकानों पर सन्नाटा नजर आया। दुकानदारों का कहना है इस बार राखी खरीदने में लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। दुकानों पर इक्के-दुक्के ग्राहक आ रहे हैं, जबकि खरीददारी का आज अंतिम दिन है।