खोदावंदपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ अमरनाथ चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पांच पुराने मामले में से एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की मौजूदगी में किया गया। वहीं नया एक आवेदन प्राप्त हुआ।