दमोह: तेंदूखेड़ा में शिक्षिका की पिटाई से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, SIT टीम गठित कर जांच की मांग
Damoh, Damoh | May 16, 2026 दमोह तेंदूखेड़ा में छात्र मारपीट मामले में भोपाल एम्स में उपचाररत 9 वर्षीय काव्य नामदेव की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन देर रात शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की। परिजनों ने IES पब्लिक स्कूल की शिक्षिका देवेन्द्री ठाकुर पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पहले से FIR दर्ज है। मौके पर कोतवाली TI मनीष कुमार ने SIT टीम जांच करेगी।।