बदायूं: विकास भवन सभागार में सीडीओ ने बैठक कर शिक्षक निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश
Budaun, Budaun | Oct 13, 2026 बदायूँ की मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में मतदान के लिए तैनात पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता के निर्देश दिये।