नरवल: सरसौल में निर्माणाधीन कार शोरूम से कई टन सरिया चोरी,पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसौल में निर्माणाधीन होंडा शोरूम से कई टन सरिया चोरी हो गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी की शोरूम के मालिक अखंड प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर घटना की जांच करते हुए आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।