नरवल: महाराजपुर में दबंगों के धमकाने पर युवक ने खाया जहर, हुई मौत
महाराजपुर में दबंगों के धमकाने पर संदीप पासवान ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी प्रिया ने जानकारी दी कि क्षेत्र के दबंग के घर की लड़की घर से जेवरात लेकर कहीं चली गई थी।जिसके बाद दबंगों ने उसके बेटे पर आरोप लगाते हुए उसके पति को धमकी दी थी। जिससे डर कर उसके पति ने जहर खा लिया और मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।