महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव में शहीद शैलेंद्र के घर परिजनों से मिलने पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री अजीत पाल ने कहा सरकार शाहिद के परिवार के साथ है। आर्थिक सहायता परिवार को दी गई है। शहीद के परिवार की जो भी मांग होगी सभी पूरी की जाएगी। इस दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ है।