नरवल: महाराजपुर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराई,लगा लंबा जाम
महाराजपुर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई है। वहीं दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया की जाम को खुलवाया गया है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।