नरवल: कुंदौली गांव में जातिसूचक गाली का विरोध करने पर दबंगों ने नाबालिग पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल
साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव के रहने वाले जगदीश कुरील के नाबालिग पुत्र पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया घायल का उपचार कराकर तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।