नरवल: नरवल में शादी की सालगिरह की पार्टी के बाद युवक ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी
नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसड़ा में रहने वाले सुनील उर्फ महाबल ने अपनी शादी की सालगिरह की पार्टी के बाद सुसाइड कर लिया।पुलिस ने घटना की जांच की है।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।