मनकापुर: किशोरी को अगवा करने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को मनकापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Mar 15, 2024 किशोरी को अगवा कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि, एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को आरोपी, मंगल गिरि निवासी ग्राम पूरेदेवनाथ 11 मार्च को अगवा कर ले गया था। शुक्रवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी को सम्मय माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।