मनकापुर: नवघड़वा बैजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने मां - बेटी को पीटा,खोडारे थाना में केस दर्ज
Mankapur, Gonda | Mar 14, 2024 नवघड़वा बैजपुर निवासिनी तहरुन निशा द्वारा खोडारे थाना में दर्ज कराए गए केस में कहा है कि,पुरानी रंजिश को लेकर अब्दुल हकीम,मोमिना व मैराजुन गाली देने लगी।मना करने पर विपक्षियों ने लात-घूसा व थप्पड-डण्डा से मारने पीटने लगे। बचाने दौड़ी बेटी जरीना को भी विपक्षीगण गाली देते हुए मारे पीटे है,उसके सिर व शरीर में चोटे आयी है। विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी है।