पेण्ड्रा रोड गौरेला: ग्राम गिरवर में पोल्ट्री फार्म से लगभग 10 फीट लंबा अजगर सांप देखकर मचा हड़कंप, सर्प मित्र द्वारिका ने किया रेस्क्यू
गौरेला के ग्राम गिरवर में स्थित पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों ने अजगर सांप को देखा और इतने बड़े सांप को देखने के बाद हडकंप मच गई ,उसी दौरान सर्प मित्र द्वारिका कोल को पोल्ट्री फार्म से सूचना मिलने पर तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां से उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।