Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

15 साल से संघर्ष कर रही मां, अब आशियाना भी उजड़ा अमेठी: अमेठी ब्लॉक के सराय हीरमती दरखा की रहने वाली सोना देवी के पति राम विश्वास कोरी की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद सोना देवी ने मजदूरी कर अपने दो नाबालिग नातिनों और एक नाती का पेट पालने की जिम्मेदारी उठाई।सोना देवी का इकलौता बेटा नन्हें भी करीब आठ वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने तीन छोटे बच्चों को मां के सहारे छोड़ गया था। इसके बाद से बुजुर्ग मां ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं।सोना देवी के पास करीब आठ विश्वा जमीन और रहने के लिए एक पुश्तैनी कच्चा मकान है। तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती रहीं। लेकिन अब उनका यही आशियाना भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर उनके लिए नई मुसीबत बन गया है।

Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2026

MORE NEWS

मजदूरी की मार! पानी में बिस्किट डुबोकर पेट भरता मजदूर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मजदूर बेहद गरीबी और संघर्ष के बीच पानी में बिस्किट डुबोकर खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में मजदूर की हालत देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते यह व्यक्ति साधारण भोजन तक जुटाने में असमर्थ है और बिस्किट के सहारे अपना पेट भरने को मजबूर है। यह दृश्य गरीबी, बेरोजगारी और मजदूरों की मुश्किल जिंदगी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मजदूरी की मार! पानी में बिस्किट डुबोकर पेट भरता मजदूर, वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मजदूर बेहद गरीबी और संघर्ष के बीच पानी में बिस्किट डुबोकर खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में मजदूर की हालत देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते यह व्यक्ति साधारण भोजन तक जुटाने में असमर्थ है और बिस्किट के सहारे अपना पेट भरने को मजबूर है। यह दृश्य गरीबी, बेरोजगारी और मजदूरों की मुश्किल जिंदगी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2026

गोरखपुर: बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम पर छापा, 477 किलो मिलावटी काली मिर्च सीज

गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में नाले के पास स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 477 किलोग्राम साबुत काली मिर्च सीज कर दी। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है

विभाग को सूचना मिली थी कि मोहनलालपुर के इस गोदाम से बिना बिल-वाउचर और बिना वैध लाइसेंस के संदिग्ध खाद्य पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर औचक निरीक्षण किया 

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कारोबारी नीरज कुमार मद्धेशिया, पुत्र दानी प्रसाद से जब खाद्य सुरक्षा लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, अरुण कुमार मिश्र, नागेन्द्र और नरेन्द्र शामिल रहे 

विभाग को आशंका है कि काली मिर्च में रंग सहित अन्य प्रकार की मिलावट की जा रही थी। इसी आधार पर मौके से काली मिर्च का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और पूरे स्टॉक को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी

गोरखपुर: बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम पर छापा, 477 किलो मिलावटी काली मिर्च सीज गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में नाले के पास स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 477 किलोग्राम साबुत काली मिर्च सीज कर दी। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है विभाग को सूचना मिली थी कि मोहनलालपुर के इस गोदाम से बिना बिल-वाउचर और बिना वैध लाइसेंस के संदिग्ध खाद्य पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कारोबारी नीरज कुमार मद्धेशिया, पुत्र दानी प्रसाद से जब खाद्य सुरक्षा लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, अरुण कुमार मिश्र, नागेन्द्र और नरेन्द्र शामिल रहे विभाग को आशंका है कि काली मिर्च में रंग सहित अन्य प्रकार की मिलावट की जा रही थी। इसी आधार पर मौके से काली मिर्च का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और पूरे स्टॉक को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी

Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2026

आगरा के कमला नगर में मामूली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

आगरा। शहर के पॉश इलाके कमला नगर में हुई मामूली बारिश के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा होने और जलभराव की समस्या सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।लोगों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के दावों के बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल है। मामूली बारिश में ही सड़कें जलमग्न होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क और जलनिकासी की समस्या दूर कराने की मांग की है।

आगरा के कमला नगर में मामूली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल आगरा। शहर के पॉश इलाके कमला नगर में हुई मामूली बारिश के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा होने और जलभराव की समस्या सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।लोगों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के दावों के बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल है। मामूली बारिश में ही सड़कें जलमग्न होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क और जलनिकासी की समस्या दूर कराने की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2026

निजी खर्च से दूर कराया #जलभराव, कांवर यात्रियों समेत हजारों लोगों को मिली राहत

सहादतनगर चौराहे पर लंबे समय से बनी थी जलभराव की समस्या; ज़िला पंचायत सदस्य सोनू भारती ने सड़क पर डलवाई रोड़ा व अन्य सामग्री, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई

हरदोई, 8 अगस्त। विकास खंड के सहादतनगर मुख्य चौराहे पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर लंबे समय से बने जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती ने अपने निजी खर्च से सड़क पर रोड़ा और अन्य सामग्री डलवाकर तत्काल राहत दिलाने का प्रयास किया। जलभराव के कारण करीब 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। सावन के दौरान इसी मार्ग से गुजरने वाले कांवर यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सहादतनगर के अलावा गजुआ खेड़ा, भरौना, शाहपुर शुक्ला, दमगढ़ा, पीरपुर और कालाबोझ समेत आसपास के करीब 20 गांवों के ग्रामीण इस समस्या से प्रभावित थे। चौराहा क्षेत्र में व्यापारियों, स्कूली बच्चों, बैंक ग्राहकों और विभिन्न कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को रोजाना दिक्कत होती थी। यह मार्ग जहानीखेड़ा, ब्लॉक कार्यालय, कोतवाली, अस्पताल और जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी प्रमुख संपर्क मार्ग है।

जलभराव के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सावन के दौरान कांवर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई थी। सड़क पर रोड़ा व अन्य सामग्री डाले जाने के बाद फिलहाल जलभराव की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश होने पर भी चौराहे पर पानी जमा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए बनाए गए नालों पर अतिक्रमण होने और कई स्थानों पर नालों के पाट दिए जाने से पानी की निकासी बाधित है। उन्होंने प्रशासन से नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीडब्ल्यूडी की सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

निजी खर्च से दूर कराया #जलभराव, कांवर यात्रियों समेत हजारों लोगों को मिली राहत सहादतनगर चौराहे पर लंबे समय से बनी थी जलभराव की समस्या; ज़िला पंचायत सदस्य सोनू भारती ने सड़क पर डलवाई रोड़ा व अन्य सामग्री, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई हरदोई, 8 अगस्त। विकास खंड के सहादतनगर मुख्य चौराहे पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर लंबे समय से बने जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती ने अपने निजी खर्च से सड़क पर रोड़ा और अन्य सामग्री डलवाकर तत्काल राहत दिलाने का प्रयास किया। जलभराव के कारण करीब 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। सावन के दौरान इसी मार्ग से गुजरने वाले कांवर यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सहादतनगर के अलावा गजुआ खेड़ा, भरौना, शाहपुर शुक्ला, दमगढ़ा, पीरपुर और कालाबोझ समेत आसपास के करीब 20 गांवों के ग्रामीण इस समस्या से प्रभावित थे। चौराहा क्षेत्र में व्यापारियों, स्कूली बच्चों, बैंक ग्राहकों और विभिन्न कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को रोजाना दिक्कत होती थी। यह मार्ग जहानीखेड़ा, ब्लॉक कार्यालय, कोतवाली, अस्पताल और जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी प्रमुख संपर्क मार्ग है। जलभराव के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सावन के दौरान कांवर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई थी। सड़क पर रोड़ा व अन्य सामग्री डाले जाने के बाद फिलहाल जलभराव की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश होने पर भी चौराहे पर पानी जमा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए बनाए गए नालों पर अतिक्रमण होने और कई स्थानों पर नालों के पाट दिए जाने से पानी की निकासी बाधित है। उन्होंने प्रशासन से नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीडब्ल्यूडी की सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2026