डिंडौरी: एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया रामायण पाठ
जिला मुख्यालय डिंडौरी में एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे सरकार की सद्बुद्धि के लिए वट वृक्ष के नीचे बैठकर रामायण का पाठ करते हुए आरती किया। दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 8 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है मांगो के निराकरण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।