Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

STC |B.ed | D.Pharma ( 2 साल का पाठ्यक्रम) M-7737027777 *📍शहीद पार्क रोड जय भवानी वडापाव के पास रोड माइनिंग ऑफिस के पास डूंगरपुर*

Dungarpur, Dungarpur | Jun 20, 2026

MORE NEWS

उदयपुर में झपटमार गैंग का पर्दाफाश, 10 वारदातें कबूलीं, 3 शातिर गिरफ्तार

उदयपुर की सड़कों पर महिलाओं और राहगीरों से मोबाइल, पर्स और बैग झपटने वाला गैंग आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया है।
शाम होते ही ये शातिर बदमाश मोटरसाइकिल पर शहर में दाखिल होते, भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाते और कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते।
लेकिन इस बार उनकी चालाकी सविना थाना पुलिस की सतर्कता के सामने नहीं टिक सकी। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं।
पुलिस के मुताबिक, ये गैंग मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए झपटमारी करता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई और खुलासों की उम्मीद है।

#Udaipur #CrimeNews #SnatchingGang #UdaipurPolice #RajasthanNews

उदयपुर में झपटमार गैंग का पर्दाफाश, 10 वारदातें कबूलीं, 3 शातिर गिरफ्तार उदयपुर की सड़कों पर महिलाओं और राहगीरों से मोबाइल, पर्स और बैग झपटने वाला गैंग आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया है। शाम होते ही ये शातिर बदमाश मोटरसाइकिल पर शहर में दाखिल होते, भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाते और कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते। लेकिन इस बार उनकी चालाकी सविना थाना पुलिस की सतर्कता के सामने नहीं टिक सकी। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस के मुताबिक, ये गैंग मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए झपटमारी करता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई और खुलासों की उम्मीद है। #Udaipur #CrimeNews #SnatchingGang #UdaipurPolice #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 22, 2026

प्रतापगढ़ में दर्दनाक घटना: कमरे में फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक

प्रतापगढ़ के नीमच रोड पर एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय कालू शाह का शव सोमवार सुबह किराए के फ्लैट में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। बिजली नहीं होने से परिजन बरामदे में सोए, जबकि कालू कमरे के अंदर था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार ने अंदर देखा तो कालू साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार युवक रात में शराब के नशे में था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#PratapgarhNews #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews

प्रतापगढ़ में दर्दनाक घटना: कमरे में फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक प्रतापगढ़ के नीमच रोड पर एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय कालू शाह का शव सोमवार सुबह किराए के फ्लैट में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। बिजली नहीं होने से परिजन बरामदे में सोए, जबकि कालू कमरे के अंदर था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार ने अंदर देखा तो कालू साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार युवक रात में शराब के नशे में था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #PratapgarhNews #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 22, 2026

बांसवाड़ा पुलिस का मेगा ऑपरेशन: 54 टीमों की 311 ठिकानों पर दबिश, 175 आरोपी गिरफ्तार; अवैध शराब भट्टियों पर चला एक्शन

बांसवाड़ा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है।
जिलेभर में चले मेगा सर्च ऑपरेशन में पुलिस की 54 टीमों ने एक साथ 311 ठिकानों पर दबिश दी और 175 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में अवैध शराब, मादक पदार्थों और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 56 अवैध शराब भट्टियां नष्ट कीं और करीब 4655 लीटर महुआ वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब और बीयर भी जब्त की गई।
पुलिस ने वारंटियों, फरार आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों की भी जांच की। 38 हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जबकि कई अपराधियों से पूछताछ की गई।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों में खौफ और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

#BanswaraPolice #RajasthanPolice #PoliceAction #OperationSudarshanCha

बांसवाड़ा पुलिस का मेगा ऑपरेशन: 54 टीमों की 311 ठिकानों पर दबिश, 175 आरोपी गिरफ्तार; अवैध शराब भट्टियों पर चला एक्शन बांसवाड़ा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। जिलेभर में चले मेगा सर्च ऑपरेशन में पुलिस की 54 टीमों ने एक साथ 311 ठिकानों पर दबिश दी और 175 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में अवैध शराब, मादक पदार्थों और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 56 अवैध शराब भट्टियां नष्ट कीं और करीब 4655 लीटर महुआ वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब और बीयर भी जब्त की गई। पुलिस ने वारंटियों, फरार आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों की भी जांच की। 38 हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जबकि कई अपराधियों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों में खौफ और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। #BanswaraPolice #RajasthanPolice #PoliceAction #OperationSudarshanCha

Dungarpur, Dungarpur | Jun 22, 2026

सरिस्का में रोमांच का नजारा: एक साथ दिखे 6 टाइगर, ST-19 बाघिन 4 शावकों संग आई नजर

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से सामने आया ऐसा नजारा, जिसे देखकर पर्यटकों की आंखें थम गईं।
बफर जोन की जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट को महज 100 मीटर के दायरे में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 टाइगर नजर आए।
सफारी शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे तक पर्यटक बाघों की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे, लेकिन जंगल शांत था। तभी टाइगर एक्सपर्ट के इशारे पर गाड़ी एक जगह रोकी गई।
कुछ ही देर बाद झाड़ियों से अचानक टाइगर एसटी-18 बाहर आया, जिसे देखकर पर्यटकों की सांसें थम गईं।
इसके बाद रोमांच और बढ़ गया, जब आगे बढ़ने पर बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ अठखेलियां करती नजर आई।
एक ही सफारी में 6 टाइगर का यह अद्भुत नजारा पर्यटकों के लिए जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव बन गया।"

#SariskaTigerReserve #AlwarNews #TigerSightings #RajasthanNews

सरिस्का में रोमांच का नजारा: एक साथ दिखे 6 टाइगर, ST-19 बाघिन 4 शावकों संग आई नजर अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से सामने आया ऐसा नजारा, जिसे देखकर पर्यटकों की आंखें थम गईं। बफर जोन की जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट को महज 100 मीटर के दायरे में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 टाइगर नजर आए। सफारी शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे तक पर्यटक बाघों की एक झलक पाने का इंतजार करते रहे, लेकिन जंगल शांत था। तभी टाइगर एक्सपर्ट के इशारे पर गाड़ी एक जगह रोकी गई। कुछ ही देर बाद झाड़ियों से अचानक टाइगर एसटी-18 बाहर आया, जिसे देखकर पर्यटकों की सांसें थम गईं। इसके बाद रोमांच और बढ़ गया, जब आगे बढ़ने पर बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ अठखेलियां करती नजर आई। एक ही सफारी में 6 टाइगर का यह अद्भुत नजारा पर्यटकों के लिए जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव बन गया।" #SariskaTigerReserve #AlwarNews #TigerSightings #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 22, 2026

17 साल की बेटी की शादी की थी तैयारी, चाइल्ड लाइन ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह

डूंगरपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सजगता से एक नाबालिग बालिका की शादी होने से पहले ही रोक दी गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के माथुगामड़ा गांव का है, जहां प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। डूंगरपुर के माथुगामड़ा गांव में एक नाबालिग की शादी की तैयारियां चल रही थीं... लेकिन इससे पहले ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को इसकी भनक लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दस्तावेजों में बालिका की उम्र 17 साल 10 महीने सामने आई।
कानून के मुताबिक नाबालिग की शादी कराना अपराध है, इसलिए टीम ने तुरंत विवाह रुकवा दिया। वहीं बालिका के माता-पिता को भी पाबंद किया गया कि तय उम्र से पहले शादी नहीं कराएंगे।
#ChildMarriage
#StopChildMarriage
#ChildRights
#ChildHelpline1098
#Dungarpur
RajasthanNews

17 साल की बेटी की शादी की थी तैयारी, चाइल्ड लाइन ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह डूंगरपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सजगता से एक नाबालिग बालिका की शादी होने से पहले ही रोक दी गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के माथुगामड़ा गांव का है, जहां प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। डूंगरपुर के माथुगामड़ा गांव में एक नाबालिग की शादी की तैयारियां चल रही थीं... लेकिन इससे पहले ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को इसकी भनक लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दस्तावेजों में बालिका की उम्र 17 साल 10 महीने सामने आई। कानून के मुताबिक नाबालिग की शादी कराना अपराध है, इसलिए टीम ने तुरंत विवाह रुकवा दिया। वहीं बालिका के माता-पिता को भी पाबंद किया गया कि तय उम्र से पहले शादी नहीं कराएंगे। #ChildMarriage #StopChildMarriage #ChildRights #ChildHelpline1098 #Dungarpur RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 22, 2026

STC |B.ed | D.Pharma ( 2 साल का पाठ्यक्रम) M-7737027777 *📍शहीद पार्क रोड जय भवानी वडापाव के पास रोड माइनिंग ऑफिस के पास डूंगरपुर* - Dungarpur News