आगरा: आगरा में नवागत मण्डल आयुक्त श्री नागेन्द्र प्रताप ने पदभार ग्रहण किया, प्रशासनिक अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी संभाली
नागेन्द्र प्रताप जी ने आयुक्त आगरा मण्डल के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे हैं।