आगरा: एडिशनल सीजेएम से ₹10 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी; हरिपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज, एसीपी ने दी जानकारी
एडिशनल सीजेएम बटेश्वर कुमार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3 अलग-अलग अज्ञात नंबरों से कॉल कर गाली-गलौज की गई और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना हरिपर्वत में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।