फिरोज़ाबाद: 1.47 करोड़ की राहत राशि से गूंजा विकास भवन फिरोजाबाद, 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान में किसानों को मिली सुरक्षा की ढाल
जनपद के विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में शनिवार शाम साढ़े 5 बजे करीब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 30 किसानों के खातों में कुल 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।