दतिया नगर: शिक्षक पात्रता के विरोध में शिक्षकों का मोर्चा, 8 अप्रैल को होगा धरना प्रदर्शन
अध्यापक शिक्षक मोर्चा के निर्देशानुसार में भी समस्त शिक्षक संगठनों की बैठक आयोजित की गई,जिसमें सभी संघों ने अटूट और अखंड एकता का परिचय देते हुए संयुक्त मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में पूर्ण एकजुटता के साथ सहभागिता का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत दतिया जिले में भी जिला स्तर पर 8 अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा.