पीपलू। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश चंद वर्मा ने पीपलू के बाजार में पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन को दीपावली की राम-राम कर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जब चेयरमैन सब्जी मंडी पहुंचे तो वहां मौजूद महिलाओं ने उनसे मुलाकात कर पेयजल की समस्या बताई और पानी की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग रखी। महिलाओं ने अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए समस्या के समाधान की बात कही।
अब देखना होगा कि महिलाओं द्वारा उठाई गई पेयजल समस्या पर नगर पालिका प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।
जनता से सवाल ❓
सब्जी मंडी में महिलाओं की ओर से उठाई गई पानी की समस्या का समाधान कब होगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#पीपलू #रमेशचंदवर्मा #सब्जीमंडी #पेयजलसमस्या #महिलाओंकीआवाज #नगरपालिका #टोंक #TonkLiveNews #जनता_से_सवाल #टोंक_की_हर_खबर_सबसे_पहले
Peeplu, Tonk | Nov 9, 2026