भभुआ: सोनहन थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Apr 2, 2026 सोनहन थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार की दोपहर न्यायिक हिरासत भेज दिया। सोनहन थाने की पुलिस ने बताया गिरफतार आरोपी रामप्रवेश यादव कुशडिहरा थाना भभुआ ,योगेंद्र राम नारायणपुर थाना सोनहन के बताए जाते हैं।