पालमपुर: ग्रामीण पुश्तैनी भूमि पर घर-दुकान निर्माण में टीसीपी विभाग से नक्शा पास नहीं करवाना होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी जमीन पर बिना नक्शा पास करवाए, बिना कोई सरकारी फीस या टैक्स दिए घर, दुकान, गौशाला या मंदिर बनाना अब आसान होगा। टीसीपी एक्ट में मिली यह छूट 3 मंजिल तक के आवासीय और 2 मंजिल तक के व्यावसायिक निर्माण के लिए लागू है।