लालगंज: जगदीशपुर गांव में रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
लालगंज के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब मोहम्मद अली के मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा सामान उसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।