भिनगा: श्रावस्ती में शुरू हुआ 3 दिवसीय सरस मेला, स्थानीय उत्पादों को बड़ा मंच
श्रावस्ती में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित सरस मेला शुरू हुआ। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और सीडीओ शाहिद अहमद ने उद्घाटन किया। यह मेला आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर देगा।