करछना: दशहरा मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए मामा-भांजा कमेटी के पदाधिकारियों ने की आवश्यक बैठक
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा बाजार में कल शनिवार को दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा,आज शुक्रवार को कमेटी के पदाधिकारी द्वारा आवश्यक बैठक की गई,इस दौरान मेला को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है,कमेटी के अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के लोगों से दशहरा मेला में शामिल होने की अपील की गई है।